इस भयंकर हादसे में कार चालक व पीआरओ के शव क्षतिग्रस्त हो चुके थे। काफी मुश्किल से शवों को निकाला गया और पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजा गया। नकोदर के डीएसपी नवनीत माहल सुबह अपने कार्यालय जा रहे थे। हादसे के वक्त निकट होने के कारण सबसे पहले वह मौके पर पहुंचे।
बाद में डीएसपी करतारपुर सुरिंदर धोगड़ी और एसपी रविंदरपाल सिंह पुलिस बल के साथ आए। उस समय प्रिंसिपल ज्योति शर्मा कार में फंसी हुई थीं। डीएसपी धोगड़ी का कहना है कि तत्काल कटर का इंतजाम कर ज्योति शर्मा को निकाला गया और उनकी जिंदगी बच गई।
मामला सिटी कमिश्नरेट पुलिस से जुड़ा होने के कारण देहात पुलिस ने सिटी अधिकारियों को सूचना दी। जिसके बाद सदर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। सब इंस्पेक्टर गुरदीप कौर ने बताया कि आरोपी टैंकर चालक रंजीत सिंह निवासी ऊना (हिमाचल) को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसको भी मामूली चोट लगी हैं।