फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालंधर में नाबालिग से गैंग रेप: बहाने से पीड़िता को घर बुलाया, किशोरी ने भागकर बचाई जान, आरोपी फरार

Sun, 28 Jul 2024 01:39 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)

सार

जालंधर में बहाने से घर बुलाकर नाबालिग से दुष्कर्म की घटना को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालंधर में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म की घटना हुई है। पीड़िता से दो दोस्तों ने दुष्कर्म किया और फरार हो गए। आरोप है कि दोनों आरोपी दोस्त हैं और उन्हें पीड़िता को बहाने से घर बुलाया था। इसके बाद बारी-बारी आरोपियों ने नाबालिग के साथ जबरदस्ती की। घटना जालंधर देहात के थाना आदमपुर एरिया की है। 
विज्ञापन


पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर गांव सिकंदरपुर निवासी रविंदर सिंह और उसके दोस्त साहिल के खिलाफ केस दर्ज किया है। मामले में बीएनएस की धारा 70 और पॉक्सो एक्ट की धारा 6 लगाई गई है। घटना के बाद से दोनों आरोपी फरार हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। 

आदमपुर थाना पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि 24 जुलाई दोपहर के समय आरोपी रविंदर सिंह ने पीड़िता को बहाने से अपने घर बुलाया। उसके घर पर रविंदर का साहिल पहले से ही मौजूद था। वहां दोनों आरोपियों ने नाबालिग के साथ एक-एक करके जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। घटना के बाद पीड़िता किसी तरह वहां से भाग निकली अपने परिजनों के पास पहुंची। पीड़िता ने तुरंत अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी। 
विज्ञापन


परिजानों ने उसका मेडिकल करवाया। मेडिकल जांच के बाद मामला पुलिस के पास पहुंचा। आदमपुर थाने की इंस्पेक्टर संदीप कौर ने दुष्कर्म की पुष्टि करते हुए बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

 आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। जल्द दोनों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें