फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पे-टीएम अकाउंट अपडेट करने के नाम पर 1 लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
पे-टीएम अकाउंट अपडेट करवाने के नाम पर 1 लाख रुपये ठगने के आरोप में थाना-2 की पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पठानकोट निवासी मनु ने पुलिस को बताया कि वह 24 फरवरी को अपनी दुकान पर था। उसे कॉल आई कि उसका पे-टीएम अकाउंट सस्पेंड हो रहा है। 24 घंटे में केवाईसी अपडेट करवाना होगा। उसे केवाईसी अपडेट करने के लिए एक नंबर पर बात करने को कहा गया। उसने उस नंबर पर कॉल की। सामने वाले व्यक्ति ने अपना नाम विशाल बताया। उसने कहा कि आपका क्रेडिट कार्ड अपडेट न होने से पेटीएम अकाउंट सस्पेंड हो रहा है। वह अपना क्रेडिट कार्ड अपडेट करवाए।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता के मुताबिक नौसरबाज ने उसके मोबाइल पर अपने नंबर से एक लिंक भेजा। उसने लिंक पर क्लिक किया तो पेटीएम का पेज खुल गया। इसके बाद उक्त व्यक्ति ने उसके क्रेडिट कार्ड के आखिरी चार डिजिट पूछने के बाद उसके मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी को एप में भरने के लिए कहा। उसने एप में ओटीपी भरा तो उसके खाते से 25-25 हजार रुपये की कटौतियों के मैसेज आए। उसने एचडीएफसी बैंक के टोल फ्री नंबर पर कॉल करके अपने अकाउंट संबंधी पूछताछ की। उन्होंने बताया कि उनके खाते से कुल 1 लाख रुपये की निकासी की गई है। थाना-2 ने शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें