फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेश भेजने का झांसा दे ठगे 19.68 लाख, दो मामलों में चार नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
विदेश भेजने का झांसा देकर 19 लाख 68 हजार रुपये की ठगी करने के दो मामलों में थाना माहिलपुर की पुलिस ने चार आरोपियों को नामजद किया है।
विज्ञापन

गांव नंगल कलां निवासी विनोद कुमार ने एसएसपी नवजोत सिंह के माहल को दी गई शिकायत में बताया था कि उसे कनाडा भेजने की बात ट्रेवल एजेंट बाबू खान निवासी भदौड़ जिला बरनाला ने की थी। आरोपी ने उससे 17 लाख 48 रुपये ले लिए लेकिन इसके बाद न तो उसे विदेश भेजा न ही उसके रुपये वापस किए।
विज्ञापन

दूसरे मामले में सैला खुर्द के निवासी सुखदीश सिंह ने एसएसपी को दी गई शिकायत में बताया था कि उसे सिंगापुर भेजने के नाम पर आरोपी दिनेश कुमार निवासी चनकोया (बलाचौर), हरप्रीत सिंह व हरजिंदर सिंह निवासी लुधियाना ने 2 लाख 20 लिए थे। आरोपियों ने न तो उसे विदेश भेजा न ही रुपये वापस किए। एसएसपी के आदेश पर शिकायतों की जांच पुलिस की अर्थिक अपराध शाखा ने की। जांच रिपोर्ट में आरोप सही मिलने पर थाना माहिलपुर की पुलिस ने एसएसपी के आदेश पर मामले दर्ज किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें