फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रेडिट मशीन के नाम पर दुकानदार को एक लाख की चपत

विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज में नजर आ रहा नौसरबाज। - फोटो : PATHANKOT
विज्ञापन
डाकखाना चौक में एक नौसरबाज ने मोबाइल शोरूम मालिक से एक लाख रुपये ठग लिए। नौसरबाज ने शोरूम मालिक को क्रेडिट मशीन का झांसा देकर दो चेक लिए। चेक को अपने पैन से कैंसल किया और अन्य डॉक्यूमेंट लेकर चला गया। लगभग डेढ़ घंटे बाद दोनों चेक कैश हुए और शोरूम मालिक के खाते से लगभग एक लाख रुपये कट गए।
विज्ञापन

महाजन मोबाइल शोरूम मालिक राहुल और अंकुश ने बताया कि बुधवार दोपहर उनके पास एक व्यक्ति आया। उसने गले में कोटैक महिंद्रा का आई कार्ड पहना था। उनके बैंक की क्रेडिट मशीन पर हर डेबिट ट्रांजेक्शन पर 0 पैसे और क्रेडिट ट्रांजेक्शन पर पर मात्र 0.75 पैसे शुल्क कटता है। वह राजी हुए तो उसने आधार कार्ड, पैन कार्ड और 2 चेक मांगे। चेक को उसने अपने पैन से क्रॉस कर कैंसल किया और एकाध दिन में मशीन उपलब्ध करवाने का दावा किया। दोपहर 1:15 पर वह शोरूम से चला गया। 2:34 पर उन्हें मोबाइल पर मैसेज मिला कि उनके अकाउंट से पहले 49,800 और फिर 48,600 रुपये कट गए हैं। उन्होंने बैंक में फोन किया तो पता चला कि उक्त चेक गुरदासपुर से कैश हो गए। गुरदासपुर में संपर्क करने पर सामने आया कि चेक कैंसल नहीं था। राहुल ने बताया कि उक्त व्यक्ति ने मैजिक पेन से चेक कैंसल किए होंगे जिसका लिखा थोड़ी देर बाद मिट जाता है। उन्होंने बताया कि उक्त व्यक्ति ने अपना नाम निखिल बताया और गुरदासपुर में चेक कैश करवाने के लिए अपना ड्राइविंग लाइसेंस दिया है। मामले की शिकायत थाना-1 में की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें