फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: श्मशान में टोना-टोटका करते तांत्रिक समेत चार काबू

Thu, 23 Oct 2025 12:54 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

होशियारपुर। होशियारपुर के चंडीगढ़ बाईपास के पास गांव शेरगढ़ में मंगलवार देर रात ग्रामीणों ने श्मशान घाट से तांत्रिक समेत चार लोगों को काबू किया। दिवाली की रात अक्सर तांत्रिकों जादू-टोना करते हैं। इसी शंका के चलते ग्रामीणों में रोष फैल गया।
विज्ञापन

उत्तमजीत सिंह साबी ने बताया कि वह कुछ लोगों के साथ अपने गांव के बाहर बने श्मशान घाट का गेट बंद करने आया था। तब श्मशान घाट में चार बाहरी लोग बैठे थे। उन्होंने मामले की सूचना अन्य ग्रामीणों को सूचना दी, तो उन्होंने श्मशान घाट को घेर लिया। साथ ही पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस चारों व्यक्तियों को पूछताछ के लिए सदर थाने ले गई। साबी ने बताया कि उक्त लोगों में एक तांत्रिक शामिल है जिसने श्मशान घाट में मृतकों के अंतिम संस्कार के लिए बनाई जगह पर काला कपड़ा बिछा रखा था। उसके पास ही अंडे, शराब व अन्य सामग्री रखी थी। उक्त आरोपी कथित तौर पर टोना-टोटका कर रहा था। पुलिस ने चारों लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें