फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: पुलिस मुलाजिम पर हमला का आरोप, चार नामजद

Sat, 31 Oct 2026 07:29 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

होशियारपुर। थाना हरियाणा पुलिस ने गांव सतौर में एक पुलिस मुलाजिम पर हमले के आरोप में मामला दर्ज किया है। यह मामला महिला सरपंच समेत चार लोगों के खिलाफ है। आरोपियों पर जान से मारने की नीयत से गोली चलाने और सरकारी पिस्टल छीनने का भी आरोप है। पुलिस ने एक आरोपी हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में पवनप्रीत सिंह ने बताया कि वह पंजाब पुलिस में तैनात है। 30 अक्तूबर की रात करीब 8.30 बजे ड्यूटी से लौटने के बाद आरोपियों ने उसके घर का गेट जबरन खोल दिया। आरोप है कि परमजीत सिंह ने पिस्टल से गोली चलाई। आरोपियों ने पवनप्रीत का सरकारी पिस्टल और आठ कारतूस छीन लिए। इस दौरान उसकी मां पर भी दातर से हमला किया गया। एएसआई मनजीत सिंह के अनुसार, परमजीत सिंह, उसकी पत्नी सरपंच कुलदीप कौर और दोनों बेटों गुरप्रीत सिंह व हरप्रीत सिंह के खिलाफ विभिन्न धाराओं और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। दूसरी ओर, सरपंच कुलदीप कौर ने पुलिस मुलाजिम पर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि झगड़े के दौरान पुलिस मुलाजिम ने उनके घर में सरकारी पिस्टल से गोलियां चलाईं। कुलदीप कौर के अनुसार, ये गोलियां ट्रैक्टर और पानी की टंकी में लगीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें