फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: फिरोजपुर में चार आरोपी गिरफ्तार, तीन पिस्तौल और हेरोइन जब्त

Wed, 19 Aug 2026 05:59 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फिरोजपुर। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से तीन अवैध पिस्तौलें, दो मैगजीन और छह कारतूस बरामद हुए हैं। इसके साथ ही दो कारें, एक कंप्यूटर कांटा और 114 ग्राम हेरोइन भी जब्त की गई है। पुलिस ने बुधवार को इन सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना ममदोट पुलिस गश्त कर रही थी। इस दाैरान पुलिस ने फिरोजपुर-ममदोट रोड स्थित राधा स्वामी सत्संग डेरे के नजदीक एक कार को रोका। तलाशी के दौरान साहिल कंबोज और गगनदीप सिंह को पकड़ा गया। ये दोनों जलालाबाद के निवासी हैं। उनके पास से 315 बोर की एक अवैध पिस्तौल मिली। एक चीन निर्मित पिस्तौल भी बरामद हुई। दो मैगजीन, दो कारतूस, एक कंप्यूटर कांटा और 114 ग्राम हेरोइन भी जब्त की गई। थाना सिटी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की। उन्होंने तरनतारन निवासी जिगरप्रीत सिंह और बोहड़ सिंह को गिरफ्तार किया। तलाशी में उनके कब्जे से 30 बोर की एक अवैध पिस्तौल मिली। चार कारतूस भी बरामद हुए। पुलिस को सूचना मिली थी कि ये दोनों आरोपी कार में सवार होकर किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। पुलिस इन सभी मामलों की आगे जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें