फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: स्वीट शॉप से 92 हजार रुपये और डीवीआर चोरी

Wed, 19 Aug 2026 05:36 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जालंधर। गढ़ा रोड स्थित बीकानेर स्वीट्स एंड बेकर में मंगलवार देर रात चोरी हुई। चोरों ने दुकान का शटर उखाड़कर करीब 92 हजार रुपये नकद और डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर (डीवीआर) चुरा लिया। चोरी का पता सुबह दुकानदार के भाई को चला, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन

दुकानदार गणेश ने बताया कि वह और उनका भाई रात करीब 11 बजे दुकान बंद करके घर गए थे। सुबह जब उनके भाई ने दुकान खोली तो शटर उखड़ा हुआ था और अंदर सामान बिखरा पड़ा था। तिजोरी खाली मिली। चोरों ने तिजोरी से नकदी और दुकान में लगा डीवीआर चुरा लिया। डीवीआर चोरी होने से पुलिस के लिए दुकान के अंदर की रिकॉर्डिंग हासिल करना मुश्किल हो गया है। थाना नंबर-7 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और फॉरेंसिक टीम ने फिंगरप्रिंट समेत अन्य सबूत जुटाए।
विज्ञापन

जांच अधिकारी सहायक उपनिरीक्षक बलविंदर पाल के अनुसार, दुकानदार गणेश की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें