फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर खड़ी गाड़ियों से टायर चुराने में 4 काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना टांडा पुलिस ने हाईवे पर खड़ी गाड़ियों के टायर चोरी करने वाले गिरोह के 4 शातिरों को काबू किया है। पुलिस ने
विज्ञापन

इनसे एक ट्राला, इनोवा कार, 12 टायर, 12 रिम, 2 जैक, 2 राड व पाने बरामद किए हैं।
आरोपियों की की पहचान बलवीर सिंह उर्फ वीरा निवासी पधियाना मौजूदा निवासी सूर्या इंक्लेव जालंधर, मंजीत सिंह उर्फ मोनू निवासी गांव समलेड़ा जिला हमीरपुर हिमाचल प्रदेश, गुरबचन सिंह उर्फ बंटी निवासी नूहरतनपुर, रोपड़ व जसवंत उर्फ कनू निवासी महदीकलां आनंदपुर साहिब के तौर पर हुई है।
विज्ञापन

एसएसपी नवजोत सिंह माहल की ओर से जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि यह गिरोह रात के समय नेशनल हाईवे पर खड़े ट्रकों व ट्रालों पर जैक लगाकर टायर चोरी करने में पिछले पांच महीनों से सरगर्म था व करीब 40 वारदातों को अंजाम दे चुका था। सूचना के आधार पर एसपी (जांच) रविंदर पाल सिंह संधू व डीएसपी टांडा दलजीत सिंह खख ने गिरोह को काबू कराया। डीएसपी दलजीत सिंह खख ने बताया कि आरोपियों को अदालत में पेश करके दो दिन का रिमांड हासिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें