थाना सुल्तानपुर लोधी की पुलिस ने 260 ग्राम हेरोइन के साथ एक आरोपी को किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सरबजीत सिंह ने बताया कि एएसआई कुलविंदर सिंह, एएसआई गुरदयाल सिंह पुलिस पार्टी के साथ गश्त के दौरान तारपुर चौक में मौजूद थे। गांव तोती की तरफ से आ रहा युवक पुलिस पार्टी देख घबरा गया और पालीथिन का लिफाफआ सड़क के किनारे फेंककर भागन लगा। पुलिस पार्टी काबू कर उसका नाम पता पूछा। उसने अपना नाम लखविंदर सिंह निवासी गांव तोती थाना सुल्तानपुर लोधी बताया। लिफाफे से 260 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश करके चार दिन का रिमांड हासिल किया गया है।