मुक्तसर। वार्ड नंबर 15 के अकाली पार्षद मनजीत कौर पाशा के पति एवं पूर्व पार्षद परमिंदर पाशा ने समर्थकों सहित शुक्रवार को सुरगापुरी मोहल्ले में कांग्रेस की पूर्व विधायक करन कौर बराड़ का पुतला फूंककर रोष प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने करन कौर बराड़ और कांग्रेस सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
उल्लेखनीय है कि गोनियाना रोड गली नंबर पांच सहित वार्ड के अन्य विकास कार्य शुरू न होने पर पाशा वीरवार को सिर पर सेहरा सजाकर नगर काउंसिल परिसर में धरना देने पहुंचे थे। उन्होंने प्रशासन को चेतावनी दी थी कि सोमवार तक विकास के कार्य शुरू न हुए तो मंगलवार को भूख हड़ताल पर बैठ जाएंगे। साथ ही वार्ड में रोजाना करन कौर बराड़ के पुतले भी फूंके जाएंगे।