फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाना कोतवाली प्रभारी हरिंदर सिंह लाइन हाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कपूरथला। एसएसपी कपूरथला कंवरदीप कौर ने थाना कोतवाली के प्रभारी सब इंस्पेक्टर हरिंदर सिंहको लाइन हाजिर कर दिया है। काम के प्रति गंभीर न होने पर यह कार्रवाई की गई है।
एसपीडी विशालजीत सिंह ने बताया कि एसएचओ हरिंदर सिंह काम के प्रति गंभीर नहीं थे, जिसके चलते वीरवार की रात को उन पर कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि फिलहाल किसी अन्य की बतौर एसएचओ तैनाती नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडिशनल एसएचओ गुरमीत सिंह थाने का काम देखेंगे। पुलिस सूत्रों के अनुसार एसएचओ ने एक ड्रग पैडलर के प्रति उदासीनता दिखाई थी, जिसकी शिकायत एसएसपी के पास पहुंच गई। इस पर एसएसपी ने तत्काल प्रभाव से उसे लाइन हाजिर कर दिया। थाना कोतवाली में बतौर एसएचओ हरिंदर सिंह की पहली पोस्टिंग थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें