फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष की ट्रेन की चपेट में आने से मौत, घरेलू परेशानी के चलते आत्महत्या करने की आशंका

Sun, 07 Mar 2021 10:44 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
विज्ञापन
भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष शिवदयाल चुघ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष शिवदयाल चुघ की रविवार सुबह ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। आशंका जताई जा रही है कि चुघ ने घरेलू परेशानी के चलते आत्महत्या की है। रेलवे पुलिस घटना की गहराई से जांच कर रही है।

विज्ञापन

 
जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन पर सुबह 7 बजे के करीब बेगमपुरा एक्सप्रेस की चपेट में आने से शिव दयाल चुघ की मौत हुई है। वह ट्रेन के नीचे आने से कट गए थे। हादसे की सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस के मुलाजिम मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। सुबह उनकी पहचान नहीं हुई थी। परिवार के लोगों ने दोपहर बाद चुघ के शव की पहचान की। 

पुलिस के मुताबिक चुघ सुबह के समय घर से सैर के लिए निकले थे। जब वह कैंट स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक से दो नंबर प्लेटफार्म की तरफ रेलवे लाइनें पार करने लगे तो वाराणसी से जम्मू की तरफ जा रही बेगमपुरा एक्सप्रेस ने की चपेट में आ गए। चुघ भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य थे और भाजपा के पार्षद भी रह चुके हैं। वरिष्ठ भाजपा नेता केडी भंडारी ने भी चुघ की मृत्यु पर शोक प्रकट किया है।
विज्ञापन


उनका कहना है कि शिव दयाल चुघ की मृत्यु भाजपा के लिए बड़ा सदमा है। भाजपा नेता अमित तनेजा ने भी शोक जताया है। बताया जा रहा है शिवदायल चुघ काफी समय से घरेलू परेशानी के चलते परेशान रहते थे। कुछ साल पहले पत्नी की मौत और फिर घरेलू परेशानी ने उनकी चिंता बढ़ा दी थी। आशंका जताई रही है कि चुघ ने आत्महत्या की है। परिवार वालों की तरफ से आत्महत्या संबंधी कोई पुष्टि नहीं की गई है। पुलिस घटना को लेकर गहराई से तफ्तीश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें