संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजपुर/जीरा। फूड सेफ्टी विभाग ने फिरोजपुर छावनी और ब्लॉक मक्खू में संदिग्ध खोए से मिठाइयां बनाने के ठिकानों पर छापेमारी की। टीम ने मौके से सामग्री के सैंपल लिए, जिन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा।
इंस्पेक्टर अभिनव कुमार ने बताया कि फिरोजपुर छावनी में एक हलवाई की दुकान से कैमिकल और घटिया गुणवत्ता वाली मिठाइयां बरामद हुईं। मक्खू में राजस्थान से मंगवाए गए खोए से मिठाइयां बनाकर दुकानों को सप्लाई करने की जानकारी मिली थी। दुकानदार किरण कुमार ने बताया कि वह राजस्थान से खोया मंगवाते हैं लेकिन दावा किया कि यह उनकी अपनी गायों के दूध से बनता है। उन्होंने विभाग की कार्रवाई पर संतुष्टि भी जताई। विभाग ने कहा कि सैंपल फेल होने पर खाद्य सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी।
फोटो कैप्शन -फिरोजपुर में टीम दुकान से सैंपल भरती हुई।