नशा मुक्ति केंद्र में मरीज ने स्टाफकर्मी पर किया था हमला
संवाद न्यूज एजेंसी
जालंधर। सिविल अस्पताल के स्वास्थ्य कर्मियों ने सरकार और अस्पताल प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने हाल ही में एक साथी कर्मी पर हुए हमले का विरोध किया।
कर्मियों ने अस्पताल परिसर में सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है। नशा मुक्ति केंद्र में एक मरीज ने जसपिंदर सिंह पर लाठी से हमला किया था। मरीज निर्धारित मात्रा से अधिक दवा मांग रहा था। मना करने पर उसने गाली-गलौज की और हमला कर दिया। कर्मचारियों ने वेतन वृद्धि, आउटसोर्सिंग व्यवस्था से मुक्ति और श्रेणी स्पष्ट करने की मांग भी की। मांगें पूरी न होने पर 24 अगस्त से
अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी दी गई है। कर्मियों का कहना है कि केंद्र में सुरक्षा की कमी से जान को खतरा रहता है। उन्होंने उच्च अधिकारियों से कड़े सुरक्षा इंतजाम और पुलिस बल की तैनाती मांगी है।