फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंड से ठिठुर रहे लोग, मौसम में बढ़ी सर्दी

विज्ञापन
जालंधर मे सुबह पठानकोट रोड पर पडी धुंध मे जाते वाहन। - फोटो : JALANDHAR
विज्ञापन
सर्दी का मौसम अब दिनों जिन जोर पकड़ता जा रहा है। सोमवार को पारा लुढ़क कर न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। मौसम में बढ़ी सर्दी से यहां लोग ठिठुर रहे हैं, वहीं सोमवार को शहर में पड़े कोहरे की वजह से यातायात की रफ्तार भी काफी हद तक धीमी हो गई। जालंधर से लेकर दिल्ली तक को ट्रैफिक रूट सुबह के समय धुंध की वजह से काफी प्रभावित हुआ। कोहरे के कारण सड़कों पर चलने वाले वाहनों को काफी परेशानी हो रही हैं, क्योंकि विजिबिलिटी काफी हद तक कम हो गई है, कई जगहों पर बिल्कुल शून्य के बराबर विजिबिलिटी थी। सोमवार को शहर के मकसूदां, चौगिट्टी, नकोदर रोड इत्यादि जगहों पर वाहनों में टक्कर भी हुई, लेकिन रफ्तार कम होने के कारण कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। ठंडक बढ़ने से जनजीवन पूरी तरह से अस्तव्यस्त होने लगा हैं। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार आने वाले दिनों में मौसम में और ठंडक बढ़ने का अनुमान है।
विज्ञापन

कपड़ों की दुकानों पर लगी ग्राहकों की रौणक
ठंड के कहर के कारण गर्म कपड़ों की दुकानों पर ग्राहकों की खूब रौणक लगने लगी हैं। बाकी के कारोबार सर्दी की वजह से प्रभावित हो रहे हैं, लेकिन कपड़ों, इलैक्ट्रिक, मूंगफली, मिठाइयों इत्यादि को कारोबारी तेजी से बढ़ रहा हैं। लोगों ने अभी से ही लौहड़ी के त्यौहार औप नववर्ष को लेकर बाजारों में खरीददारी शुुरू कर दी हैं।
तमाम ट्रेनें अपने निर्धारित समय से चल रही लेट
मौसम में आई ठंडक और धूंध की वजह से तमाम ट्रेनें अपने निर्धारित समय से कई घंटे लेट चल रही हैं। इस वजह से यात्रियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर खड़े यात्री ठंड में ठिठुरते हुए ट्रेन के आने का इंतजार कर रहे हैं। शताब्दी एक्सप्रेस, शान-ए-पंजाब, दिल्ली पठानकोट समेत करीब एक दर्जन ट्रेनें देरी से चल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें