फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुल का उद्घाटन करने पहुंचे राजा वड़िंग गिरफ्तार, रिहा

Sat, 06 Jun 2015 10:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नवांशहर
विज्ञापन
विज्ञापन
नवांशहर-चंडीगढ़ मार्ग पर रोपड़ के सतलुज दरिया पर बने नए बाईपास पुल का शनिवार को उद्घाटन करने पहुंचे युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रधान राजा वडिं़ग और कांग्रेसी नेताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस कांग्रेसियों को दो बसों में भरकर काठगढ़ थाने ले गई। बाद में सभी को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन



हलका बलाचौर के इंचार्ज एडवोकेट राजविंदर सिंह लक्की की अगुवाई मेें पुल के पास एकत्रित हुए यूथ कांग्रेसियों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पुल को पब्लिक प्रयोग के लिए शुरू कराने के लिए पहुंचे यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रधान राजा वड़िंग के नेतृत्व में कांग्रेसी नेताओं ने पुल के आगे लगे बैरीकेडिंग हटाने की कोशिश की। भारी संख्या में तैनात पुलिस बल ने कांग्रेसियों को पुल की ओर नहीं जाने दिया। पुलिस व कांग्रेसी नेताओं के बीच करीब 10 मिनट तक जोर आजमाइश होती रही। पुलिस ने कांग्रेसियों को आगे नहीं जाने दिया। इसके बाद पुलिस दो बसों में भरकर कांग्रेसी नेताओं को काठगढ़ थाने ले गई। बाद में सभी को छोड़ दिया गया।



इससे पहले अपने संबोधन में राजा वड़िंग ने कहा कि पुल को बने दो महीने से ज्यादा का समय हो गया है। अकाली झूठी शोहरत हासिल करने के लिए इसे पब्लिक के प्रयोग से दूर रख रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब पुल बनकर तैयार हो गया है तो पब्लिक के लिए खोल देना चाहिए। बाद में जब चाहें अकाली उद्घाटन करते रहें, उन्हें इससे कोई एतराज नहीं। एसपी (डी) गगन अजीत सिंह ने कहा कि कांग्रेस की ओर से धक्के से पुल के उद्घाटन की उन्हें सूचना थी और उन्हें कांग्रेसियों को रोकने के आर्डर थे। इसी कारण कांग्रेसी नेताओं को रोका गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें