फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंड का असर: आदमपुर एयरपोर्ट से उड़ने वाली फ्लाइट्स के समय में बदलाव, अब शाम को उड़ान भरेगी मुंबई की फ्लाइट

Wed, 05 Nov 2025 01:42 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)

सार

एयरपोर्ट निदेशक पुष्पिंदर निराला ने बताया कि समय में बदलाव की जानकारी सभी यात्रियों तक पहुंचाई जा रही है, ताकि किसी को परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
Flight - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सर्दियों के मौसम को देखते हुए जालंधर के आदमपुर एयरपोर्ट से उड़ने वाली दोनों फ्लाइट्स के समय में बदलाव किया गया है। यात्रियों को ठंड और कोहरे के चलते होने वाली असुविधा से बचाने के लिए यह शेड्यूल एडजस्टमेंट किया गया है। 
विज्ञापन


एयरपोर्ट निदेशक पुष्पिंदर निराला ने बताया कि समय में बदलाव की जानकारी सभी यात्रियों तक पहुंचाई जा रही है, ताकि किसी को परेशानी का सामना न करना पड़े। अब मुंबई के लिए इंडिगो फ्लाइट दोपहर 2 बजे मुंबई से रवाना होकर शाम 4:20 बजे आदमपुर पहुंचेगी, जबकि आदमपुर से यह उड़ान शाम 4:50 बजे रवाना होकर शाम 7:20 बजे मुंबई पहुंचेगी।

वहीं, हिंडन के लिए स्टार एयर की फ्लाइट अब दोपहर 2 बजे हिंडन से उड़ान भरकर 3 बजे आदमपुर पहुंचेगी। आदमपुर से यह फ्लाइट दोपहर 3:25 बजे रवाना होकर शाम 4:25 बजे हिंडन पहुंचेगी। निदेशक ने बताया कि यह नया समय मौसम के बदलते हालात को ध्यान में रखकर तय किया गया है और जरूरत पड़ने पर आगे इसमें फिर बदलाव किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें