फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धुंध बनी काल: बरनाला में एक के बाद एक पांच गाड़ियां टकराईं, महिला लेक्चरर की मौत, जालंधर में हवा में लटकी बस

Fri, 10 Jan 2025 08:12 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, बरनाला (पंजाब)

सार

पंजाब के बरनाला में बरनाला-लुधियाना स्टेट हाईवे पर गांव वजीदके गांव के पास शुक्रवार सुबह दर्दनाक हादसा हुआ। इस हादसे में एक महिला लेक्चरर की मौत हो गई। जबकि कई लोग घायल हुए हैं। यहां एक के बाद एक पांच गाड़ियों की आपस में टक्कर हो गई। 
विज्ञापन
बरनाला में सड़क हादसा। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में शुक्रवार को कई जगह हादसे हुए हैं। वजह सिर्फ एक है, घनी धुंध...। सूबे के कई जिलों में सड़क हादसे हुए हैं। कई लोग घायल हुए हैं। वहीं, बरनाला में एक युवती की मौत हो गई, जो लेक्चरर थी। यह हादसा बरनाला-लुधियाना स्टेट हाईवे पर वजीदके गांव के पास हुआ। घायलों को बरनाला के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।

विज्ञापन


हादसे में तकरीबन पांच गाड़ियां आपस में टकरा गईं, जिसमें ईंटों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली, ट्राला, पीआरटीसी बस और कार शामिल हैं। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने बताया कि हादसा धुंध की वजह से हुआ है जिसमें कई गाड़ियां आपस में टकराई हैं। इसके चलते सात मरीजों को सरकारी अस्पताल में दाखिल कराया गया है और कुछ मरीज निजी अस्पतालों में भी दाखिल हैं। 

विज्ञापन


रायकोट के कॉलेज में लेक्चरर थी अनुप्रिया
इस हादसे में अनुप्रिया जिला संगरूर के शेरपुर के गांव खेड़ी की मौके पर मौत हुई है। वह लुधियाना जिले के रायकोट के कॉलेज में लेक्चरर थी और ड्यूटी पर जा रही थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बचाव कार्यों के दौरान क्षतिग्रस्त गाड़ियों को सड़क से हटाकर सड़क को पूरी तरह से चालू करवाया।

जालंधर में रेलिंग तोड़ आधी नीचे लटकी बस
घने कोहरे के कारण फिल्लौर के आंबेदकर फ्लाईओवर पर 2 बसें आपस में टकरा गईं। यह टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि इस टक्कर के कारण एक बस पुल की रेलिंग तोड़ कर आधी नीची की ओर लटक गई। इस हादसे के बाद पुल पर लटके यात्रियों की सांसें भी अटक गईं।

सुबह सात बजे हुआ हादसा
मौके पर पहुंची पुलिस व लोगों ने यात्रियों को किसी तरह बस से उतारा तो जाकर उनकी सांस में सांस आई। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ, कुछ यात्री जख्मी हुए हैं। थाना फिल्लौर की पुलिस मौके पर पहुंची व क्षतिग्रस्त बसों को साइड पर करवाया व हाईवे पर यातायात शुरू करवाया। मौके पर जांच के लिए पहुंचे एएसआई जसविंदर सिंह ने घटना के बारे में कहा कि यह हादसा सुबह करीब 7 बजे हुआ है। निजी बस ने पीछे से यूपी रोडवेज की बस को टक्कर मारी थी। फिलहाल पुलिस ने सभी यात्रियों को घटनास्थल से सुरक्षित निकाल लिया है जिन्हें मामूली चोटें आई हैं, उनका इलाज करवा दिया गया है। क्रेन की मदद से दोनों बसों को साइड पर करवा दिया गया है, जिससे हाईवे दोबारा से शुरू हो गया।
विज्ञापन

पीछे से आ रही स्लीपर बस ने मारी टक्कर
प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि रोडवेज की बस कोहरे की वजह से धीरे-धीरे चल रही थी। इसी दौरान पीछे से एक स्लीपर बस आ गई और तेजी से उसने रोडवेज में टक्कर मार दी। इससे रोडवेज बस कंट्रोल नहीं हुई और पुल की रेलिंग तोड़ती हुई आधी नीचे लटक गई। हालांकि, बस में कुछ सवारियां थीं, जिन्हें फौरन उतार दिया गया व बाकी रोडवेज में सवार किसी को भी चोट नहीं लगी। इसके अलावा स्लीपर बस में कोई सवारी नहीं थी। उसमें ड्राइवर और कंडक्टर थे, जिन्हें हल्की चोटें आई हैं। इसके बाद लोगों ने इसके बारे में पुलिस को सूचित किया व पुलिस ने मौके पर आकर बसों को सड़क से हटवा दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें