फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: कॉलेज से लौट रहे छात्रों पर जानलेवा हमला करने वाले पांच नामजद

Fri, 19 Jul 2024 05:53 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर दर्ज किया केस, 10-15 अज्ञात भी बनाए आरोपी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

सुल्तानपुर लोधी (कपूरथला) कॉलेज से लौट रहे दो छात्रों पर हुए जानलेवा हमले के मामले में सीसीटीवी फुटेज वायरल होने के बाद सुल्तानपुर लोधी पुलिस हरकत में आ गई है। पुलिस ने कानून व्यवस्था को भंग करने व क्षेत्र का माहौल खराब के आरोप में एएसआई हरजिंदर सिंह के बयान पर पांच आरोपियों को नामजद करने के अलावा 10-15 अज्ञात को आरोपी बनाकर एफआईआर दर्ज कर ली है। इसकी पुष्टि एसएचओ इंस्पेक्टर हरगुरदेव सिंह ने की है।
विज्ञापन

सुल्तानपुर लोधी के एसएचओ इंस्पेक्टर हरगुरदेव सिंह ने बताया कि पुलिस को सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो मिला था और साथ ही मीडिया में प्रकाशित खबरों को देखते हुए मालूम हुआ कि घटना में युवकों पर एक गुट की ओर से तेजधार हथियार से हमला किया जा रहा था। वहीं, इस घटना के दौरान दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए सिविल अस्पताल सुल्तानपुर लोधी में दाखिल करवाया गया है। उनकी पहचान अभिराजपाल सिंह निवासी गांव सूजोकालिया, गुरप्रीत सहोता निवासी मंड आलूवाल के रूप में हुई। उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ तुरंत एक्शन करते हुए एएसआई हरजिंदर सिंह के बयान पर आरोपी नितिश तिवाड़ी व नीरज तिवाड़ी निवासी चौक चेलियां, सुखमन निवासी गांव जब्बोवाल, दमन जोसन, अर्श व 10-15 अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। उन्होंने यह भी कहा कि अगर कोई व्यक्ति सार्वजनिक स्थान पर कानून का उल्लंघन करता है तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। एसएचओ ने कहा कि पुलिस की ओर से अपराधियों को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें