फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजपुर में रुपयों के लेनदेन के विवाद में गोली मारकर युवक की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजपुर। गांव नोरंग के लेली वाला में रुपयों के लेनदेन के विवाद में गोली मारकर 29 वर्षीय नौजवान की हत्या कर दी, जबकि चार लोग जख्मी हो गए, जिन्हें क्षेत्र के निजी अस्पताल में दाखिल करवाया है। आरोपियों ने नौजवान की पीठ पर गोली मारी और उसे मकान की छत से नीचे फेंक दिया। उधर, थाना सदर पुलिस ने रविवार को मृतक के भाई के बयान पर ग्यारह लोगों को नामजद कर कुल 17 के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन

मृतक सोनू (29) उर्फ चूहा वासी नोरंगके लेली वाला की बहन का आरोप है कि कार के रुपयों के लेनदेन को लेकर आरोपी डेविड उर्फ लाडी के साथ विवाद था। डेविड अपने साथियों के साथ सोनू के घर पहुंचा और झगड़ा करने लगा। इस पर ग्रामीणों ने हस्तक्षेप किया तो आरोपी चले गए। सूचना के बाद पुलिस भी गांव पहुंच गई। सोनू की बहन ने बताया कि थोड़ी देर बाद डेविड हथियारों लैस होकर अपने साथियों के साथ गांव में आ पहुंचा और पुलिस की मौजूदगी में सोनू को गोली मार दी। सोनू की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए।
उधर, थाना सदर के प्रभारी कुलविंदर सिंह के मुताबिक वारदात के समय पुलिस मौजूद नहीं थी। पुलिस को मृतक सोनू के भाई विजय कुमार ने बयान में कहा कि शनिवार को शाम करीब छह बजे उसके घर के बाहर सोनू से आरोपी डेविड और रिशु झगड़ा कर रहे थे। गांव के गणमान्य लोगों ने दोनों गुटों को समझाकर अपने-अपने घर भेज दिया था। इसके एक घंटे बाद दोनों गुटों का फैसला करवाने के लिए गांव के रहने ही महिंदर पाल के घर लोग इकट्ठे हो गए। तभी आरोपी डेविड हवाई फायरिंग करता हुआ अपने साथियों के साथ विजय के भतीजे जाफर की तलाश में विजय के घर पहुंचा। जब वहां जाफर नहीं मिला तो आरोपी वापस चले गए। इसके बाद करीब साढ़े सात बजे महिंदर पाल के घर की छत पर गांव के गणमान्य व्यक्ति दोनों पक्षों का राजीनामा करवा रहे थे कि वहां सोनू भी पहुंच गया।
विज्ञापन

वहीं पर आरोपी डेविड और उसके साथियों ने सोनू पर हमला बोल दिया। डेविड ने सोनू की पीठ के पास गोली मारकर उसे छत से नीचे फेंक दिया, जिस कारण सोनू की मौत हो गई। वारदात में पीड़ित पक्ष के चार अन्य लोग भी जख्मी हुए हैं, जिन्हें फिरोजपुर के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। एसएचओ का कहना है कि सोनू के दोस्त शैरी ने पैसों के लेनदेन में डेविड की आई-20 कार अपने पास रख ली थी। इस कारण इनका आपस में झगड़ा हुआ है। पुलिस ने विजय के बयान पर आरोपी डेविड, रिशु, रिंकू, लवकेश, अकाश, रिंकू पुत्र महिंदर, अबी, जगा, बगा, सैमशन, रवि प्रधान व छह अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें