केंद्र सरकार के सात साल पूरे होने के उपलक्ष्य में सेवा ही संगठन है मुहिम के तहत महा रक्तदान शिविर का आयोजन सत्यम अस्पताल में किया गया। यह कैंप भाजपा के जिला प्रधान सुशील शर्मा के मार्गदर्शन और युवा मोचा के जिला अध्यक्ष बलजीत सिंह प्रिंस की अध्यक्षता में लगाया गया। कैंप में 51 लोगों ने रक्तदान किया।
सुशील शर्मा ने युवाओं में जोश भरने के लिए स्वयं भी रक्तदान किया। युवा मोर्चा के जिला प्रधान बलजीत सिंह प्रिंस ने रक्तदाताओं को भविष्य में भी इस तरह के सामाजिक कार्यों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने युवाओं को सकारात्मक सोच व संघर्षमय जीवन में भी सामाजिक गतिविधियों में आगे बढ़चढ़ कर भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। इस मौके पर युवा मोर्चा प्रभारी ध्रुव वधवा, अर्जुन त्रेहन, रोक्सि उप्पल, पंकज जुल्का, पंकज सरंगल, विकास भारद्वाज, करण वर्मा, कार्तिक गिल, शिवम चोपड़ा, सनी दुआ और अनुपम शर्मा मौजूद रहे।