फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar: जालंधर में बस स्टैंड के पास ट्रैवल एजेंट की गाड़ी पर फायरिंग, मांगी गई थी पांच करोड़ की रंगदारी

Fri, 15 Dec 2023 01:55 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)

सार

बताया जा रहा है कि फायरिंग रंगदारी मांगने के लिए चलाई गई है। मौके पर पहुंची थाना नई बारादरी की पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेते हुए गोलियों के 3 खोल बरामद किए है। गोली डेल्टा चेंबर की पार्किंग में चली है।
विज्ञापन
जालंधर में फायरिंग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालंधर के सबसे भीड़भाड़ वाले इलाके बस स्टैंड के पास बाइक सवार तीन हमलावरों ने फायरिंग कर दी। इससे आसपास दहशत का माहौल बन गया। गोलियां एक ट्रैवल एजेंट की एमजी गाड़ी पर दागी गई। दो गोलियां एजेंट की गाड़ी के बैक साइड वाले शीशे पर लगी। गोलियां चलते ही मौके पर लोग अपनी जान बचाकर भागने लगे। गनीमत यह रही कि किसी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ। 
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि फायरिंग रंगदारी मांगने के लिए चलाई गई है। मौके पर पहुंची थाना नई बारादरी की पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेते हुए गोलियों के 3 खोल बरामद किए है। गोली डेल्टा चेंबर की पार्किंग में चली है। ट्रैवल एजेंट का नाम इंद्रजीत सिंह बताया जा रहा है जिससे 5 करोड़ की रंगदारी मांगी गई थी।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें