फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: एक करोड़ की रंगदारी न देने पर ज्वेलर की घर-दुकान पर फायरिंग

Tue, 13 Jan 2026 10:39 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जालंधर। पंजाब में रंगदारी नेटवर्क के बढ़ते आतंक की एक और वारदात गोराया में सामने आई है। डीपी ज्वेलर्स के मालिक मुकंद लाल के घर और दुकान पर बदमाशों ने सोमवार देर रात ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। पुलिस जांच में सामने आया है कि यह वारदात एक करोड़ की रंगदारी न देने पर की गई।
सूत्रों के मुताबिक, ज्वेलर को इससे पहले विदेशी नंबरों से धमकी भरी कॉल्स और मैसेज मिले थे। रंगदारी की रकम न देने पर बदमाशों ने फायरिंग कर दहशत फैलाने की कोशिश की। गनीमत रही कि गोलीबारी में कोई घायल नहीं हुआ। पुलिस को शक है कि हमलावरों ने रेकी के बाद वारदात को अंजाम दिया। फायरिंग के दौरान हमलावरों ने ऐसा वक्त चुना जब सड़क पर आवाजाही कम थी जिससे साफ है कि बदमाश किसी बड़े नुकसान से ज्यादा डर का संदेश देना चाहते थे। जांच एजेंसियां इस वारदात को पंजाब-हरियाणा और विदेश बैठे गैंगस्टरों से जुड़े रंगदारी सिंडिकेट से जोड़कर देख रही हैं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज, कॉल डिटेल रिकॉर्ड और मोबाइल लोकेशन के जरिए आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लगातार हो रही ऐसी घटनाओं से गोराया समेत आसपास के इलाकों में व्यापारी खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। व्यापार मंडलों ने प्रशासन से सुरक्षा बढ़ाने और दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। फिल्लौर विधायक बिक्रम चौधरी सहित कई नेताओं ने घटना को कानून-व्यवस्था की विफलता करार देते हुए सरकार से गैंगस्टर और रंगदारी नेटवर्क के खिलाफ कड़ा एक्शन लेने की मांग की है। पुलिस का दावा है कि आरोपियों की पहचान के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं। जल्द ही बड़ी कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें