फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालंधर में पटाखे ने ली जान: चिंगारी से मकान में लगी आग, बाहर नहीं निकल पाया पैरालाइज्ड बुजुर्ग; जिंदा जला

Mon, 09 Nov 2026 10:40 AM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर

सार

निजातम नगर की गली नंबर-6 में दिवाली की रात पटाखे चलाए जा रहे थे। इसी दौरान एक जलता हुआ पटाखा मकान की दूसरी मंजिल पर जा गिरा। 65 वर्षीय बुजुर्ग कमरे में मौजूद थे। पैरालाइज्ड होने के कारण वह आग लगने पर खुद को बचाकर बाहर नहीं निकल सके और आग की लपटों में घिर गए।
विज्ञापन
मौत। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिवाली की रात जालंधर के निजातम नगर में एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां मकान की दूसरी मंजिल पर आग लगने से 65 वर्षीय पैरालाइज्ड बुजुर्ग की जिंदा जलकर मौत हो गई। इस हादसे में घर में मौजूद पालतू कुत्ता भी आग की चपेट में आकर जल गया। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, घटना निजातम नगर की गली नंबर-6 की है। दिवाली की रात इलाके में पटाखे चलाए जा रहे थे। इसी दौरान एक जलता हुआ पटाखा मकान की दूसरी मंजिल पर जा गिरा। आशंका जताई जा रही है कि पटाखे से निकली चिंगारी के कारण कमरे में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। हादसे के समय परिवार के अन्य सदस्य घर से बाहर थे, जबकि 65 वर्षीय बुजुर्ग कमरे में मौजूद थे।

पैरालाइज्ड होने के कारण वह आग लगने पर खुद को बचाकर बाहर नहीं निकल सके और आग की लपटों में घिर गए। इस दौरान घर में मौजूद पालतू कुत्ता भी आग की चपेट में आ गया। घटना के बाद आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक बुजुर्ग की जान जा चुकी थी और कमरे में रखा सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें