फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरेलू विवाद में दामाद पर चलाई गोलियां, गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव भलाईआणा में घरेलू विवाद के चलते एक युवक पर ससुराल वालों ने घर में घुसकर गोलियां चला दी। युवक को दो गोलियां लगी हैं। उसे पहले गांव दोदा के अस्पताल में दाखिल करवाया गया। गंभीर हालत होने के कारण उसे बठिंडा के एक निजी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में निजी अस्पताल में दाखिल युवक जीवन सिंह के पिता ज्योण सिंह ने बताया कि उनके बेटे जीवन सिंह का उसकी पत्नी और ससुरालवालों से घरेलू विवाद चल रहा था। शनिवार को जब उनका बेटा घर पर था तो सुबह 11 बजे उसके ससुराल पक्ष से संबंधित लोग जबरदस्ती घर में दाखिल हो गए। उन्होंने उनके बेटे को मारने की नीयत से हमला कर दिया। उनके बेटे को दो गोलियां लगीं। उसे दोदा के अस्पताल में दाखिल कराया गया। गंभीर हालत के चलते उसे बठिंडा के अस्पताल में रेफर कर दिया गया। घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी फरार हो गए।
मौके पर पहुंचे कोटभाई थाने के एसएचओ अंगरेज सिंह ने तफ्तीश शुरू कर दी है। एसएचओ अंगरेज सिंह ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। घायल युवक के बयान दर्ज करने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें