फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिलिंडर में आग लगने से 6 लोग झुलसे, 2 की हालत गंभीर

विज्ञापन
बुरी तरह झुलसी युवती को दूसरे अस्पताल ले जाते परिजन। - फोटो : PATHANKOT
विज्ञापन
पठानकोट के अबरोल नगर में रसोई गैस के सिलिंडर से भड़की आग से एक ही परिवार के 4 सदस्यों समेत कुल 6 लोग बुरी तरह झुलस गए। इनमें से दो अत्यधिक झुलसी महिलाओं को अमृतसर रेफर कर दिया गया है। चार का उपचार पठानकोट के निजी अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक अबरोल नगर में ग्रीन फील्ड स्थित गली नंबर 1 के एक घर में सिलिंडर से गैस लीक हो रही थी। घर की महिलाएं उसे दुरुस्त कर रही थीं कि पड़ोस की दो महिलाएं भी आ गईं और उसे ठीक कर दिया। अचानक वहां गलती से आग जला दी। इससे सिलिंडर ने आग पकड़ ली और हवा में फैली गैस से सभी लोग आग की चपेट में आ गए। झुलसे लोगों में 35 वर्षीय शोभा रानी, 35 वर्षीय किरण बाला, 40 वर्षीय रिंकू, 60 वर्षीय कमला, 12 साल का दिषु और 14 साल की सृष्टि शामिल है। सिविल अस्पताल में घायलों को प्राथमिक उपचार देने के बाद अमृतसर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था लेकिन परिवार वाले उन्हें लुधियाना ले गए। घायलों का उपचार कर रहे डॉ. मट्टू ने कहा कि अमृतसर रेफर की गई महिलाएं 60 से अधिक फीसदी झुलसी हैं। उनकी हालत चिंताजनक है। बाकी 40 फीसदी के करीब झुलसे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें