मकसूदां की फ्रूट मंडी में खाली पड़े प्लास्टिक बक्सों में अचानक आग लग गई। इससे काफी अफरातफरी मच गई।
आग लगने से प्लास्टिक के करीब दो हजार बक्से जल गए। इससे करीब दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है। आग को बुझाने के लिए दमकल विभाग की दो गाड़ियों का इस्तेमाल हुआ।
फ्रूट व्यापारी राम सरूप एंड कंपनी, ओम फ्रूट व अन्य व्यापारियों ने खाली प्लास्टिक के क्रेट्स (बक्से) खाली स्थान पर मंडी में रखे हुए थे। इसमें मंगलवार को अचानक आ लग गई।
ऐसी चर्चा थी कि आग किसी सुलगती बीड़ी के कारण लगी है। खाली क्रेट की कीमत 100 रुपये के आसपास बताई जा रही है।