फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाउस मीटिंग से पहले ही सफाई कर्मियों ने लगाया धरना

Mon, 01 Feb 2016 07:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम की सोमवार दोपहर दो बजे होने वाली हाउस मीटिंग से पहले ही सफाई कर्मचारियों ने धरना लगा दिया।
विज्ञापन


सफाई मजदूर फेडरेशन यूनियन, पंजाब सीवरमैन यूनियन ने मिलकर जमकर प्रदर्शन किया। सभी प्रदर्शनकारी दोपहर 1 बजे ही निगम के टाउन हाल के बाहर बैठ गए। इस हाल के अंदर हाउस मीटिंग होनी थी।

प्रदर्शन पर बैठे सफाई कर्मचारियों ने किसी को अंदर नहीं जाने दिया। प्रदर्शनकारियों को मनाने के लिए एसडीएम जालंधर-1 रजत ओबराए, सीनियर डिप्टी मेयर कमलजीत सिंह भाटिया, पार्षद रवि महेंद्रू और पार्षद किशन कोछड़ मिंटा भी पहुंचे, मगर प्रदर्शनकारी हाउस मीटिंग नहीं होने देने की बात पर अड़े रहे।
विज्ञापन


निगम कमिश्नर गुरप्रीत सिंह खैहरा ने यूनियन के पदाधिकारियों के साथ मीटिंग की। उन्होंने पदाधिकारियों को यूनियन की मांगों को जल्द हल करवाने का आश्वासन दिया है।

इसके बाद जाकर दोपहर 4 बजे हाउस मीटिंग की शुरुआत की गई। सफाई कर्मियों के प्रदर्शन की वजह से करीब दो घंटे की देरी से मीटिंग शुरू हुई।

यूनियन नेता चंदन ग्रेवाल और पवन बाबा ने कहा कि सरकार लंबे समय से उनकी मांगें नहीं मान रही है। इसमें ठेकेदारी प्रथा को खत्म करना, सफाई सेवकों को पक्का करवाना, नई भर्ती करना शामिल है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 24 दिसंबर को सर्किट हाउस में भी यूनियन ने प्रदर्शन किया था। इसके बाद सीपीएस केडी भंडारी, वरिष्ठ भाजपा नेता मोहिंदर भगत, निगम मेयर सुनील ज्योति ने आश्वासन दिया था कि यूनियन की मांगों को हल करवाने के लिए निकाय मंत्री अनिल जोशी के साथ मीटिंग की जाएगी, मगर उसके बाद अब तक कुछ नहीं किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें