फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालंधर में कपड़ों के दो शोरूम में आग

Fri, 22 Jan 2016 05:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के मॉडल टाउन से सटे मसंद चौक के पास शुक्रवार सुबह कपड़ों के दो शोरूम मोडेला शॉप और खन्ना क्लाथ हाउस में भीषण आग लग गई।
विज्ञापन


इससे शोरूम में पड़ा सारा सामान जल कर राख हो गया। फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने का काम किया। मॉडेला शॉप और खन्ना क्लाथ हाउस के मालिक वीरवार रात को शोरूम बंद करके घर चले गए थे।

शुक्रवार सुबह करीब साढ़े छह बजे उन्हें पड़ोसियों का फोन आया कि शोरूम में धुआं निकल रहा है। इसके बाद वे तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे।

उन्होंने देखा कि शोरूम से निकल रहे धुएं ने भयंकर आग का रूप धारण कर लिया। उन्होंने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचित किया। सुबह लगी आग साढ़े दस बजे तक बुझी नहीं थी।
विज्ञापन


करीब पौने ग्यारह बजे नगर निगम की डिच मशीन ने पीछे से शोरूम की दीवार तोड़ दी। वहां से पानी डाल कर आग पर काबू पाने का काम किया गया।

दमकल विभाग के कर्मचारियों ने करीब चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तीन मंजिला शोरूम का सारा सामान जलकर राख हो गया।

शोरूम के मालिकों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। आग लगने से करोड़ों का नुकसान होने का अंदेशा है। इसकी वजह शार्ट सर्किट बताई जा रही है। डिप्टी कमिश्नर कमल किशोर यादव, ज्वाइंट कमिश्नर राजीव वर्मा समेत पुलिस बल समेत मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


फायर ब्रिगेड के सहायक जिला अधिकारी सुरजीत सिंह ने कहा कि शोरूम की आग बुझाते समय फायर कर्मी वासुदेव की तबीयत खराब हो गई। उनका निजी अस्पताल में इलाज करवाया जा रहा है। वासुदेव आईसीयू में दाखिल हैं। उन्हें हार्ट की प्रॉब्लम हो गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें