घंटा घर चौक के पास ड्राइक्लीनर की दुकान में मंगलवार को आग लग गई। आग से कोई जन हानि तो नहीं हुई, लेकिन दुकान में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। घटना दिन के समय होने के कारण एक बड़ी दुर्घटना होने से भी टल गई, क्योंकि घटना स्थल के आस-पास बड़े-बड़े शोरुम है, जिसमें दिन होने के वजह के कम भीड़ थी।
जानकारी के अनुसार दोपहर के समय स्थानीय घंटा घर चौंक नजदीक स्थित लक्ष्मी ड्राईक्लीनर की दुकान में अचानक आग लग गई। दुकान मालिक गुरदीश पुत्र राम रंग निवासी मोहल्ला शेखां ने बताया कि उसने करीब 3 बजे दुकान में से अचानक धुआं निकलने लगा। देखते ही देखते आग ने पूरी दुकान को लपेट लिया, हालांकि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। घटना की सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड जल्द ही दुर्घटना स्थल पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया।