मुक्तसर। वित्तमंत्री मनप्रीत सिंह बादल के मामा और पंजाब प्रदेश कांग्रेस के महासचिव जगजीत सिंह हनी फत्तणवाला के पिता गुरराज सिंह बराड़ फत्तणवाला का निधन हो गया है। गुरराज फत्तणवाला ने मंगलवार को सुबह बठिंडा के निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया। बता दें कि बीते कई दिनों से उनकी तबियत ठीक नहीं चल रही थी। इस कारण उन्हें बठिंडा के निजी अस्पताल ले जाया गया था, जहां उनका इलाज चल रहा था। मंगलवार को उन्होंने दम तोड़ दिया। उनका अंतिम संस्कार पैतृक गांव फत्तणवाला में होगा, इसमें सिर्फ पारिवारिक लोग ही शामिल होंगे।
गौरतलब है कि पिछले दिनों हनी फत्तणवाला समेत परिवार की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी, इसके बाद से ही गुरराज फत्तणवाला भी अस्वस्थ चल रहे थे। उन्हें 09 मई को बठिंडा के निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। गुरराज फत्तणवाला के निधन पर शहर के विभिन्न कांग्रेसी, अकाली और अन्य पार्टियों के नेताओं के अलावा समाजसेवी जत्थेबंदियों के नेताओं ने शोक जताया है।