मोगा में फर्नीचर शोरूम में भीषण आग, लाखों का सामान राख
मोगा। मोगा के अकलसर रोड स्थित जनता फर्नीचर शोरूम में बुधवार देर शाम भीषण आग लग गई। आग से शोरूम में रखे बेड, सोफे और अन्य फर्नीचर जलकर राख हो गए। इससे लाखों रुपये के नुकसान की आशंका है।
फायर ब्रिगेड अधिकारी के अनुसार, बुधवार शाम 6:23 बजे शोरूम में आग लगने की सूचना मिली थी। इसके बाद टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। आग की गंभीरता को देखते हुए दमकल गाड़ियों की मदद ली गई। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। राहत की बात यह रही कि हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। संवाद