फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करनाल से प्रोडक्शन वारंट पर आतंकी गुरप्रीत व अमनदीप को लेकर आई फिरोजपुर पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजपुर। फिरोजपुर पुलिस पूछताछ के लिए करनाल से संदिग्ध आतंकी गुरप्रीत सिंह व अमनदीप सिंह को लेकर आई है। जानकारों का कहना है कि पुलिस इन्हें तहकीकात के लिए सरहद से सटी कई जगहों पर लेकर गई है। ये लोग इंटरनेट के जरिये पाकिस्तान में बैठे बब्बर खालसा इंटरनेशनल के आतंकी हरविंदर सिंह उर्फ रिंदा को लोकेशन भेजकर ड्रोन के जरिये विस्फोटक सामग्री, घातक हथियार व हेरोइन मंगवाते थे। उल्लेखनीय है कि पांच मई को तेलंगाना में विस्फोटक सामग्री लेकर जा रहे गुरप्रीत सिंह, अमनदीप सिंह, परमिंदर सिंह वासी विंझोके मक्खू जिला फिरोजपुर व भूपिंदर सिंह वासी लुधियाना को करनाल पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इनके खिलाफ थाना मधुबन जिला करनाल हरियाणा में मामला दर्ज है।
विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक फिरोजपुर पुलिस गुरप्रीत व अमनदीप (दोनों भाई हैं) से गहन पूछताछ करने के लिए लेकर आई है। इन्हें सरहद से सटे कई इलाकों में भी लेकर गई है, जहां-जहां से इन्होंने पाकिस्तान से विस्फोटक सामग्री, घातक हथियार व हेरोइन की खेप ड्रोन के जरिये मंगवाई है। जेल में बंद गैंगस्टर राजवीर सिंह उर्फ राजा के बब्बर खालसा के आतंकी रिंदा के साथ अच्छे संबंध हैं, जेल में गुरप्रीत की राजा से मुलाकात हुई थी, उसी ने रिंदा से गुरप्रीत का संपर्क करवाया था। रिंदा और राजा के कहने पर पाक से आई विस्फोटक सामग्री व घातक हथियार गुरप्रीत अपने साथी परमिंदर सिंह, अमनदीप सिंह, भूपिंदर सिंह, आकाशदीप सिंह के संग मिलकर बताई हुई जगहों पर पहुंचाता था।
इस कार्य के लिए इन्हें मोटी रकम मिलती थी। करनाल में विस्फोटक सामग्री के साथ गुरप्रीत समेत चार लोगों के पकड़े जाने के बाद फिरोजपुर पुलिस ने इनके दो और साथी आकाशदीप सिंह वासी फिरोजपुर व जश्नप्रीत सिंह वासी फरीदकोट को काबू किया है। ये लोग आकाशदीप की नानी सवरन कौर के सीमांत गांव मुठियांवाली से इंटरनेट से पाक में बैठे रिंदा को लोकेशन भेज वहां से ड्रोन के जरिये विस्फोटक सामग्री व घातक हथियार मंगवाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें