फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: पिता ने बेटे के अपहरण की साजिश रची, तीन गिरफ्तार

Sat, 19 Sep 2026 05:27 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जालंधर। जालंधर के नकोदर में एक कथित अपहरण मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार, एक पिता ने अपने बेटे का अपहरण करवाकर विरोधियों को फंसाने की साजिश रची थी। पुलिस ने युवक को सुरक्षित बरामद कर पिता समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

पुलिस ने एक स्विफ्ट कार भी जब्त की है। डीएसपी ओंकार सिंह बराड़ ने बताया कि 22 जुलाई को माम हुसैन के साथ सुन्नड़ कलां के पास मारपीट हुई थी। उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल नकोदर में भर्ती कराया गया। अस्पताल से ही उसके अपहरण की सूचना पुलिस को मिली। एसएसपी हरविंदर सिंह विर्क के निर्देश पर पुलिस ने जांच शुरू की। एसपी विनीत अहलावत, डीएसपी ओंकार सिंह बराड़ और सब-इंस्पेक्टर दविंदर कुमार की टीम ने तकनीकी साक्ष्यों से पड़ताल की। जांच में सामने आया कि लाल हुसैन ने अपने बेटे याकूब अली और दोस्त सैफ अली के साथ मिलकर माम हुसैन का अपहरण किया। उन्होंने उसे अलग-अलग स्थानों पर छिपाकर रखा था। पुलिस का दावा है कि यह पूरी साजिश विरोधियों को फंसाने के लिए रची गई थी। इसका उद्देश्य पुलिस को गुमराह करना भी था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए माम हुसैन को बरामद किया। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें