फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: ट्रक ड्राइवर से 50 हजार रुपये और मोबाइल लूटा

Sat, 19 Sep 2026 05:26 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जालंधर। जालंधर-लुधियाना नेशनल हाईवे पर शुक्रवार देर रात एक ट्रक ड्राइवर से हथियार की बल पर लूटपाट की गई। बदमाशों ने ड्राइवर आसिफ हुसैन से 50 हजार रुपये नकद और मोबाइल फोन छीन लिया। बचाने आए ग्रामीणों पर भी पिस्तौल तानी गई।
विज्ञापन

यह घटना फिल्लौर के गांव भट्टियां के पास हुई। खन्ना से माल लेकर जम्मू जा रहे ट्रक को आई-20 कार में सवार चार-पांच अज्ञात युवकों ने ओवरटेक कर रोका। बदमाशों ने ट्रक के शीशे तोड़े और चालक आसिफ हुसैन के साथ मारपीट की। आसिफ हुसैन के अनुसार, उसके सिर पर पिस्तौल तानकर गोली मारने की धमकी दी गई। ड्राइवर की चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण मदद के लिए पहुंचे। बदमाशों ने उन पर भी पिस्तौल तान दी और मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही 112 इमरजेंसी टीम और थाना फिल्लौर के प्रभारी धर्मेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायल चालक को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा है। शुरुआती जांच में यह मामला लूटपाट का प्रतीत हो रहा है। पुलिस आई-20 कार के नंबर के आधार पर वाहन मालिक और आरोपियों की तलाश कर रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें