फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: लापता बेटे का पिता फाजिल्का में पानी की टंकी पर चढ़ा

Sat, 21 Sep 2024 09:02 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
करीब 12 दिनों से लापता है 23 वर्षीय बेटा, छलांग लगाने की दी चेतावनी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फाजिल्का। जलालाबाद के गांव मोहकम अराईयां में 12 दिन से लापता 23 वर्षीय लड़के का पिता कार्रवाई न होने की सूरत में गांव में पानी की टंकी पर चढ़ गया। उसने वहां से छलांग लगाने की चेतावनी दी है।
बताया जा रहा है कि उक्त व्यक्ति का बेटा पिछले 12 दिन से लापता है, जिसका अभी तक कोई पता नहीं चला। सुनवाई न होने की सूरत में उसने यह कदम उठाया है। मौके पर पहुंचे पंजाब किसान सभा के अध्यक्ष अशोक कंबोज ने बताया कि गांव मोहकम अराईयां के रहने वाले रुलिया सिंह का लड़का मोहन सिंह पिछले करीब 12 दिनों से लापता है। उसकी दो बच्चियां हैं। हालांकि उनके द्वारा लगातार पुलिस प्रशासन के चक्कर काटे जा रहे हैं, लेकिन उनका आरोप है कि उनकी सुनवाई नहीं हो रही। इसके चलते मजबूरी में उक्त व्यक्ति गांव की पानी की टंकी पर चढ़ गया और छलांग लगाने की चेतावनी दी है। व्यक्ति की मांग है कि पुलिस उसके बेटे का पता लगाए। इसके बाद ही वह टंकी से नीचे उतरेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, मौके पर पहुंचे सदर थाना के एसएचओ परमजीत सिंह दरोगा ने बताया कि उनके पास शिकायत दर्ज करवाई गई थी कि रुलिया सिंह का बेटा लापता हो गया है। इसके चलते उनके द्वारा गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की जा चुकी है और उसकी तलाश की जा रही है। पानी की टंकी पर चढ़े व्यक्ति के मामले पर उन्होंने कहा कि वह मौके पर पहुंचे और उक्त व्यक्ति को पंचायत के सहयोग से समझा बुझाकर नीचे उतारा जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें