फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों का बड़ा एलान: दिल्ली-अमृतसर हाईवे जाम करेंगे अन्नदाता, आंदोलन की तारीख भी बदली

Thu, 29 Jan 2026 06:10 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)

सार

 भारतीय किसान यूनियन एकता सिद्धूपुर और समूह नगर पंचायतों की ओर से आयोजित प्रेस वार्ता में जिला प्रमुख कुलविंदर सिंह ने बताया कि 29 जनवरी से 1 फरवरी तक गुरु रविदास महाराज के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में बड़े स्तर पर धार्मिक आयोजन होंगे।
विज्ञापन
आंदोलन को लेकर जानकारी देते किसान। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालंधर में किसानों ने अपने प्रस्तावित आंदोलन की तारीख में बदलाव किया है। अब 2 फरवरी 2026 को दिल्ली-अमृतसर नेशनल हाईवे जाम करने का एलान किया है। पहले यह प्रदर्शन 30 जनवरी को किया जाना था, लेकिन गुरु रविदास महाराज की जयंती से जुड़े धार्मिक कार्यक्रमों और शोभा यात्राओं को ध्यान में रखते हुए किसानों ने यह फैसला लिया।

विज्ञापन


 भारतीय किसान यूनियन एकता सिद्धूपुर और समूह नगर पंचायतों की ओर से आयोजित प्रेस वार्ता में जिला प्रमुख कुलविंदर सिंह ने बताया कि 29 जनवरी से 1 फरवरी तक गुरु रविदास महाराज के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में बड़े स्तर पर धार्मिक आयोजन होंगे। ऐसे में सामाजिक सौहार्द और भाईचारे को प्राथमिकता देते हुए 30 जनवरी का कार्यक्रम स्थगित कर 2 फरवरी को हाईवे जाम किया जाएगा।

कुलविंदर सिंह ने स्पष्ट किया कि यह प्रदर्शन बायोगैस सीएनजी गैस प्लांट को बंद करवाने की मांग को लेकर किया जाएगा। पहले यह आंदोलन अमृतसर–दिल्ली हाईवे पर मैकडोनाल्ड रोड के पास प्रस्तावित था। अब 2 फरवरी को 11 जिलों के किसान नेता और विभिन्न जत्थेबंदियां इसमें हिस्सा लेंगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि किसान संगठन गुरु नानक देव जी के बताए मार्ग पर चलते हुए समाज में आपसी सांझ और भाईचारे को सर्वोपरि मानते हैं, इसलिए धार्मिक भावनाओं का सम्मान करते हुए यह निर्णय लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें