फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने निजामवाह माइनर के पास लगाया पक्का धरना

विज्ञापन
जलालाबाद (फिरोजपुर) में निजामवाह माइनर पर प्रदर्शन करते किसान व महिलाएं। - फोटो : FIROZPUR
विज्ञापन
किसानों ने रविवार को राणा माइनर के विरोध में निजामवाह माइनर के पास पक्का धरना लगाया दिया। इस दौरान संबंधित विभाग के अधिकारियों और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई।
विज्ञापन

किसान नेता गुरविंदर सिंह ने कहा कि पहले निजामवाह नहर को चौड़ा करने के अलावा उसका समार्थ्य बढ़ाएं। इसके अलावा निजामवाह, बरकतवाह और फेजवाह माइनर तक पानी पहुंचाएं। उसके बाद राणा माइनर की खुदाई की जाए। किसानों ने राणा माइनर का कार्य रुकवा दिया। रविवार को धरने में गांव चक्क महंतांवाला, जमालगढ़, पंजेके, बूर वाला, सवाहवाला, तेलिया वाला, मोहकम वाली, चक्क सोतरिता, ढाब घड़ियाल, गुमानी वाला, चक्क खुंडवाला सैणिया, बाहमनी वाला, चक्क वैरोका, चक्क मन्नेवाला, चक्क दुमाल के किसानों ने हिस्सा लिया। इस मौके पर गुरविंदर सिंह मन्नेवाला, हैप्पी कंबोज, बलकार सिंह ढाबा, हंस राज जोसन, संजीव कुमार, लधा राम सरपंच मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें