संवाद न्यूज एजेंसी
फगवाड़ा। गांवों में लग रहे अघोषित बिजली कटों को लेकर भाकियू दोआबा और अन्य किसान संगठनों ने गहरा रोष व्यक्त किया है। किसान संगठनों ने पावरकॉम के एक्सईएन को मांग पत्र सौंपा।
भाकियू दोआबा के प्रदेश उपाध्यक्ष दविंदर संधवा ने बताया कि बिजली कटों से धान की फसल को पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने कहा कि यदि यही स्थिति रही तो किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ेगा। किसान नेताओं ने कम से कम एक महीने तक आठ घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति की मांग की। उन्होंने बताया कि पिछले दस दिनों से किसी भी फीडर पर मोटरों को आठ घंटे बिजली नहीं मिल रही। इससे धान की फसल बर्बादी के कगार पर पहुंच गई है। इस अवसर पर बलविंदर सिंह, रविंदर सिंह, मेजर सिंह, कुलविंदर सिंह, गुरदयाल सिंह, कुलवंत सिंह, बूटा सिंह, स्वर्ण सिंह, मदन लाल, गुरदेव सिंह, प्रकट सिंह, गुरविंदर सिंह, सुखदेव सिंह, गुरजीत सिंह, निरवैर सिंह और सुखविंदर सिंह उपस्थित थे।
फोटो : एक्सईएन को मांग पत्र सौंपते दविंदर सिंह संधवा और अन्य।