संवाद न्यूज एजेंसी
तलवाड़ा। शाह नहर बैराज के गेटों की मरम्मत के चलते 10 सितंबर को तलवाड़ा-जगीरा (हिमाचल प्रदेश) मार्ग बंद रहेगा। यह सड़क सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक आवागमन के लिए बंद रखी जाएगी।
शाह नहर हेडवर्क्स मैकेनिकल उप-मंडल, तलवाड़ा के उप-विभागीय अधिकारी जतिंदर सैनी ने यह सूचना दी। विभाग ने इस संबंध में सार्वजनिक सूचना जारी की है। सैनी ने तलवाड़ा से जगीरा आने-जाने वाले लोगों से अपील की है। उन्होंने सड़क बंद रहने के दौरान विभाग का सहयोग करने को कहा। मरम्मत कार्य के दौरान सुरक्षा सुनिश्चित करना मुख्य उद्देश्य है। इससे किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सकेगा। सैनी ने लोगों को होने वाली असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया। उन्होंने सभी से सहयोग की अपील भी की है।