फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: गोराया में किसान से लूट, बैटरी वाली स्कूटी मोबाइल छीना

Sat, 17 Oct 2026 04:31 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जालंधर। गोराया इलाके में लूटपाट और चोरी की वारदातें लगातार हो रही हैं। हाल ही में बोपाराय से जंड पुली की ओर नहर के पास एक किसान को निशाना बनाया गया। तीन लुटेरों ने किसान जसवीर सिंह से लूट की वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन

वे उसकी बैटरी वाली स्कूटी, मोबाइल फोन और जरूरी दस्तावेज लेकर फरार हो गए। जसवीर सिंह गोराया के निवासी हैं और अपने खेत से घर लौट रहे थे। नहर के पास लुटेरों ने उन्हें घेर लिया, एक आरोपी के पास दातर और डंडा था। पीड़ित ने घटना की शिकायत गोराया पुलिस को दी है। इलाके में लगातार हो रही वारदात से लोगों में चिंता का माहौल है। गोराया थाना प्रभारी ने मामले की जांच और जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें