फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालंधर पुलिस को सफलता: दिलजीत दोसांझ के गांव में खालिस्तानी नारे लिखने वाले तीन गिरफ्तार, मोगा के रहने वाले

Sat, 17 Oct 2026 08:33 AM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर

सार

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान लवप्रीत सिंह, प्रितपाल सिंह और शगनदीप सिंह के रूप में हुई है। ये तीनों मोगा जिले के निवासी बताए जा रहे हैं। 7 अक्तूबर को दोसांझ कलां गांव में एक घर की दीवार पर स्प्रे से खालिस्तान समर्थक नारे लिखे गए थे।
विज्ञापन
दीवार पर लिखे नारे - फोटो : संवाद/फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ के गांव दोसांझ कलां में खालिस्तान समर्थक नारे लिखे गए थे। इस मामले में जालंधर देहात पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 15 अक्तूबर को पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह विर्क के निर्देश पर यह कार्रवाई की।
विज्ञापन


गिरफ्तार आरोपियों की पहचान लवप्रीत सिंह, प्रितपाल सिंह और शगनदीप सिंह के रूप में हुई है। ये तीनों मोगा जिले के निवासी बताए जा रहे हैं। 7 अक्तूबर को दोसांझ कलां गांव में एक घर की दीवार पर स्प्रे से खालिस्तान समर्थक नारे लिखे गए थे। शुरुआत में यह मामला दिलजीत दोसांझ के घर से जुड़ा बताया गया। बाद में स्पष्ट हुआ कि दीवार उनके पड़ोसी मुख्तियार के घर की थी। 

घर के मालिक मुख्तियार ने बताया कि उन्होंने कुछ लोगों को दीवार पर लिखते देखा था। आरोपियों ने मुंह ढके हुए थे और डांटने पर मौके से भाग गए। दीवार पर खालिस्तान से संबंधित नारे और दिलजीत दोसांझ का नाम भी लिखा था। मुख्तियार को दीवार खराब होने से करीब 5 हजार से 7 हजार रुपये का नुकसान हुआ। पुलिस अब घटना में शामिल अन्य लोगों की भूमिका और नारे लिखने के मकसद की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें