फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अच्छी खबर: 65 साल की उम्र में दी कोरोना को मात, 16 दिन में ठीक होकर घर लौटे आनंद

Sat, 18 Apr 2020 07:27 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, होशियारपुर/फरीदकोट ( पंजाब)
विज्ञापन
65 साल की उम्र में दी कोरोना को मात।
विज्ञापन

फरीदकोट के पहले पॉजिटिव मरीज 35 वर्षीय आनंद गोयल ने कोरोना को मात दे दी है। कोरोना के लक्षण दिखाए देने के चलते उन्हें 2 अप्रैल को श्री गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में दाखिल करवाया गया था। 4 अप्रैल को उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। एक दिन पहले शुक्रवार को पुणे से निगेटिव रिपोर्ट आने के बाद शनिवार को उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया।

विज्ञापन


इस मौके पर बाबा फरीद मेडिकल यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर डॉ. राज बहादुर और सिविल सर्जन डॉ. राजिंदर कुमार की अगुवाई में यूनिवर्सिटी और मेडिकल अस्पताल समेत सेहत विभाग के अधिकारियों व कर्मियों ने आनंद गोयल को फूलों के साथ शुभकामनाएं देकर विदा किया। सभी अधिकारी और कर्मचारी उसे आइसोलेशन वार्ड से गेट तक छोड़ने आए। हालांकि सेहत विभाग ने आनंद गोयल को घर में ही 14 दिन तक परिवार से अलग रहने की सलाह दी है जिसके चलते वह अभी अपने नवजात बच्चे को नहीं मिल पाएंगे।

इस मौके पर आनंद गोयल ने कहा कि मेडिकल अस्पताल के डॉक्टरों द्वारा बेहतर ढंग से इलाज किए जाने की बदौलत ही उन्हें नया जीवन मिला है। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि यदि किसी में कोरोना के लक्षण हैं तो उसे तुरंत अपनी जांच करवानी चाहिए। वीसी डॉ. राजबहादुर ने दावा किया कि उनके मेडिकल कॉलेज ने कोरोना के इलाज के लिए एक किताब बनाई है जिसे सारा पंजाब फालो कर रहा है और पहले मरीज को सेहतमंद करके मेडिकल कॉलेज अस्पताल रोल मॉडल के रूप में उभर कर सामने आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अस्पताल में उपचाराधीन शहर के दो अन्य पॉजिटिव मरीजों की हालत स्थिर है और उनमें से एक की प्राथमिक रिपोर्ट भी निगेटिव आ चुकी है। आनंद गोयल के पॉजिटिव आने पर 4 अप्रैल को हरिन्द्रा नगर सील करके सभी निवासियों को 14 दिनों के लिए क्वारंटीन कर दिया गया था। शनिवार सुबह क्वारंटीन अवधि खत्म होने के बाद हरिन्द्रा नगर को भी खोल दिया गया।

हरजिंदर सिंह ने भी दी कोरोना को मात
होशियारपुर के गांव पैंथरा निवासी हरजिंदर सिंह (65) ने कोरोना से जंग जीत ली है। हरजिंदर कोरोना को मात देने वाले गढ़शंकर क्षेत्र के तीसरे व्यक्ति हैं। श्री गुरु नानक देव अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में 16 दिन तक रहे हरजिंदर सिंह शनिवार को डिस्चार्ज कर दिए गए। उन्होंने कहा कि इलाज में जुटे अपने डॉक्टरों पर पूरा विश्वास किया और जिंदगी जीने का हौसला नहीं छोड़ा। 

डॉक्टरों की टीम ने उन्हें बढ़िया पौष्टिक आहार दिया। सरकारी मेडिकल कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. सुजाता शर्मा ने बताया कि इलाज के 15 दिन बाद पहले 17 अप्रैल और बाद में 18 अप्रैल को हरजिंदर की रिपोर्ट निगेटिव आई। इसके बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दी जा रही है। सेहत मंत्री ओम प्रकाश सोनी ने हरजिंदर को घर लौटने पर शुभकामना दी। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भी हरजिंदर सिंह को शुभकामना संदेश भेजा। डीसी शिवदुलार सिंह ढिल्लों ने हरजिंदर को सैनिटाइजर का एक बड़ा पैक भेंट किया। इस अवसर पर डॉ. रमन शर्मा और डॉ. वीणा चतरथ भी मौजूद थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें