प्रसिद्ध सूफी गायक हंसराज हंस की पत्नी रेशम कौर का निधन हो गया है। पिछले काफी समय से रेशम बीमार चल रही थीं। रेशम करीब 60 साल की थीं। उनके निधन की खबर से परिजनों और संगीत जगत की दुनिया में शोक की लहर दौड़ गयी है। यह भी पता चला है कि कुछ समय पहले दिल के रोग की समस्या के चलते रेशम काैर ने स्टंट भी डलवाया था।