फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: प्रसिद्ध कबड्डी खिलाड़ी संदीप लुधड़ साथियों के साथ आप में शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब स्टाइल के प्रसिद्ध कबड्डी खिलाड़ी संदीप लुधड़ बुधवार को आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल हो गए। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने संदीप और उनके साथियों का पार्टी में स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने संदीप को सिरोपा देकर सम्मानित किया और उन्हें पार्टी में औपचारिक रूप से शामिल करवाया।
विज्ञापन

इस मौके पर मुख्यमंत्री मान ने कहा कि जिन युवाओं ने खेल के मैदान में पंजाब का नाम रोशन किया है उनके पार्टी में आने से रंगला पंजाब मुहिम को ताकत मिलेगी। साथ ही वह युवाओं को खेलों के साथ जुड़ने के लिए जागरूक भी करेंगे। आम आदमी पार्टी में शामिल होने के बाद संदीप लुधड़ ने कहा कि वह पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर आप में शामिल हो रहे हैं। वह पार्टी की मजबूती और पंजाब की भलाई के लिए पूरी ईमानदारी से काम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें