फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में फर्जी लोग सुरक्षा लेकर घूम रहे : बाजवा

विज्ञापन
धारकलां पहुंचे प्रताप सिंह बाजवा लोगों को संबोधित करते हुए। - फोटो : PATHANKOT
विज्ञापन
राज्यसभा सदस्य व कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा ने पठानकोट में रविवार को कहा कि पंजाब में अवैध माइनिंग करने वाले, डिस्टलरियों के मालिक और कई फर्जी लोग सिक्योरिटी लेकर घूम रहे हैं। जिन्हें सुरक्षा की जरूरत थी उनका (तरनतारन के शौर्य चक्र विजेता बलविंदर) सिक्योरिटी के अभाव में कत्ल हो गया। प्रताप बाजवा पठानकोट के धारकलां में नई पंचायत पंगोह (उच्चा थड़ा) पहुंचे थे। वहां उन्होंने कई निमार्ण कार्यों का शुभारंभ किया और नई पंचायत को अपने खाते से 5 लाख का फंड भी जारी किया। बाजवा कई कांग्रेसी नेताओं और पंचों-सरपंचों से भी मिले।
विज्ञापन

तरनतारन के शौर्य चक्र विजेता बलविंदर सिंह की हत्या पर पूछे सवाल पर बाजवा ने सीएम कैप्टन को सिक्योरिटी सिस्टम सुधारने की नसीहत दी। उन्होंने कहा, शौर्य चक्र विजेता होना कोई छोटी बात नहीं। बलविंदर ने 15-20 साल आतंकवाद से लड़ाई लड़ी। परिवार में एक व्यक्ति का शौर्य चक्र विजेता होना बड़ी बात है। लेकिन, शहीद बलविंदर सिंह के परिवार में 4 लोग शौर्य चक्र विजेता हैं। उन्होंने कहा कि कैप्टन सरकार से अपील है कि वह इस मामले की गंभीरता से जांच करवाएं। उन्होंने कहा कि सीएम कैप्टन सिक्योरिटी सिस्टम को सुधारें। इस घटना से पंजाब सरकार पर धब्बा लगा है। अब जांच उन अफसरों की भी होनी चाहिए, जिन्होंने सुरक्षा वापिस लेने का फैसला लिया।
पहले किसानी बचा लें, फिर करेंगे जाखड़ से दो-दो हाथ
सुनील जाखड़ के साथ हुई बयानबाजी पर बाजवा ने कहा कि जाखड़ हमारी पार्टी के प्रधान हैं। हमारे बीच मतभेद हैं। जो हुआ सो हुआ। पटियाला रैली में राहुल गांधी की हाजिरी में कहा था कि यह समय पंजाब, किसान और कांग्रेस बचाने का है। अभी मतभेद का समय नहीं है। उनके (जाखड़) साथ दो-दो हाथ बाद में कर लेंगे। वहीं, रवनीत बिट्टू द्वारा अश्वनी शर्मा पर दिए बयान पर बाजवा ने कहा कि यह गलत है। हमले की कड़ी निंदा करते हैं। हमें सियासी लड़ाई लड़नी चाहिए। इस समय ऐसे बयान से बचना चाहिए। ऐसे समय का फायदा शरारती तत्व उठा सकते हैं। शर्मा पर हुए हमले की निष्पक्ष जांच की जाए और जो भी इस हमले के पीछे हैं, उनकी पहचान कर कार्रवाई की जाए। इस मौके पर भोआ विधायक जोगिंद्र पाल, प्रदेश सचिव ठाकुर अमित मंटू, सुषमा पटियाल और टोनी पटियाल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें