फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेहत विभाग ने पकड़ा 250 किलो नकली देसी घी

विज्ञापन
रायल एनक्लेव में पकडे़ नकली घी तैयार करने वाली फैक्टरी की जांच करती सेहत विभाग की टीम। - फोटो : JALANDHAR
विज्ञापन
रॉयल एनक्लेव में हेल्थ विभाग की टीम ने दबिश देकर नकली घी तैयार करने वाली फैक्टरी का भंडाफोड़ किया है। फैक्टरी में डालडा घी को देसी बनाकर बाजार में बेचा जा रहा था। इस दबिश के बाद शहर में सनसनी फैल गई क्योंकि कई बड़े दुकानदार और होटल मालिक इस फैक्टरी के ग्राहक थे।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक उक्त फैक्टरी काफी समय से चल रही थी। इस बारे में सेहत विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि फैक्टरी में डालडा घी में फ्लेवर डालकर देसी बनाया जाता है। आगे पंजाब भर में सप्लाई किया जाता है। सेहत विभाग की टीम डीएचओ एसएस नांगल, हेल्थ अधिकारी रशु महाजन की टीम ने बुधवार को रॉयल एनक्लेव में एक कोठी में दबिश दी। वहां से करीब 250 किलो नकली देसी घी बरामद हुआ। मौके पर बरामद घी की सुगंध बिल्कुल देसी घी जैसी थी। पता चला कि डालडा घी में फ्लेवर डालकर उसको देसी घी में बदला जाता था। देखने और सुगंध में बिल्कुल देसी घी लगता था। विभाग को जानकारी मिली है कि उक्त घी पंजाब के कई इलाकों में सप्लाई होता था जो आगे दुकानदार, रेस्तरां और होटलों में इस्तेमाल होता था। बहरहाल, सेहत विभाग की टीम इस पूरे मामले में वैधानिक राय लेने में जुट गई है। इस घी को अब सेहत विभाग नष्ट करने की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें