फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक में चुनरी फंसने से धड़ से अलग हुआ बुजुर्ग महिला का सिर

विज्ञापन
कोटकपूरा में बाइक के पहिए व चेन में फंसी हुई महिला की चुन्नी - फोटो : FARIDKOT
विज्ञापन
स्थानीय मुक्तसर रोड पर गांव वाडा दराका के पास शनिवार सुबह दिल दहलाने वाले हादसे में बाइक की चेन में चुन्नी फंस जाने से एक बुजुर्ग महिला का सिर ही धड़ से अलग हो गया। मृतका की पहचान स्थानीय मुक्तसर रोड निवासी सुखपाल कौर (65) पत्नी गुरमेल सिंह के रूप में हुई। थाना सदर पुलिस ने मृतका के बेटे जसवीर सिंह के बयान पर धारा 174 के तहत कार्रवाई की है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मुक्तसर रोड निवासी नीरज शर्मा अपने एक दोस्त विजय कुमार के साथ काम के लिए अपनी बाइक पर मुक्तसर जाने को तैयार थे। इस दौरान विजय कुमार के पड़ोस में रहने वाली सुखपाल कौर ने उनसे आग्रह किया कि मुक्तसर में ब्याही उसकी बेटी के घर बेटी हुई है और वह उससे मिलने जाना चाहती है। लॉकडाउन के कारण कोई साधन नहीं मिल रहा। ऐसे में वह उसे भी अपने साथ बाइक पर ले जाए। दोनों दोस्तों ने सुखपाल कौर को भी अपने साथ बाइक पर बिठा लिया और मुक्तसर की तरफ रवाना हो गए। अभी वह शहर से कुछ ही दूर गांव वाडा दराका के पास पहुंचे थे तभी सुखपाल कौर की चुन्नी बाइक के पहिए व चेन में फंस गई। तेज झटके के कारण उनकी गर्दन ही धड़ से अलग होकर दूर जा गिरी। थाना सदर के एएसआई हाकम सिंह ने बताया कि प्राथमिक पड़ताल में सामने आया है कि यह घटना अचानक हुई है और इसमें किसी का कोई कसूर नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें